What is the full form of LOC & LAC. Loc और Lac में क्या अंतर हैं।

3 minute read
हर देश का अपना बॉर्डर होता है। इन सीमाओं को बनाने के पीछे कोई इतिहास, कोई युद्ध या अन्य  कोई कारण हो सकता है। 

अक्सर ये सीमाएं विवादों का कारण भी बनती हैं और सदियों तक इनका विवाद चलता ही रहता है। 


तो आज हम आपको भारत की दो मुख्य सीमाएं के बारे में जानकारी देंगे:-
1 LAC
2 LOC 


ये जानने का प्रयास करते हैं कि LOC और LAC दो महत्वपूर्ण रेखाएं क्या हैं और इन रेखाओं के पीछे क्या कारण है।


भारत के पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान अक्सर हमारे सैनिकों के साथ झड़प करते रहते हैं. कई बार तो इन सीमा विवादों के कारण ही दोनों देशों के बीच युद्ध जैसी स्थिति भी बन चुकी है.


सबसे पहले बात करते हैं (LOC) ‌क्या है। 

LOC की फुल फॉर्म लाइन ऑफ कंट्रोल हैं। हिंदी में इसका अर्थ "नियंत्रण रेखा" है।



लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC)

भारत और पाकिस्तान के बीच खींची गयी 740  किलोमीटर लंबी सीमा रेखा है। 
भारत और पाकिस्तान के बीच खींची गई रेखाओं में सबसे महत्वपूर्ण रेखा हैं जिसे LOC या लाइन ऑफ कंट्रोल कहा जाता है। LOC एक लाइव लाइन है जिसमें फायरिंग और फेस टू फेस इंटरेक्शन तक का सामना करना पड़ता है और यह सीमा स्पष्ट रूप से मिलिट्री द्वारा सीमांकित है।
यह जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों को भारत और पाकिस्तान के बीच बांटती है.

 

लाइन ऑफ कंट्रोल भारत और पाकिस्तान के मध्य खींची गई सीमा रेखा है। 1947 में खींची नियंत्रण रेखा पिछले 50 वर्षों से दोनों देशों के बीच विवाद का कारण बनी हुई है। जब कश्मीर पर पाकिस्तान का आक्रमण हुआ तब भारतीए सेना ने आगे आकर कश्मीर का बचाव किया और भारतीय सेना ने आगे बढ़कर पाकिस्तानी सेना को कारगिल सेक्टर से पीछे श्रीनगर-लेह राजमार्ग तक पछाड़ दिया। पाकिस्तान इस हार से व्यथित होकर 1965 में फिर आक्रमण करता है और युद्द में गतिरोध के कारण 1971 तक यह स्थिति बनी रही।

LOC का भारतीय भाग (दक्षिणी और पूर्वी भाग) जम्मू और कश्मीर के रूप में जाना जाता है। जो कश्मीर का लगभग 45 प्रतिशत हिस्सा है।

यदि LOC की अवस्थिति की बात की जाए तो कश्मीर के तीन क्षेत्र (आज़ाद कश्मीर, गिलगिट और बलिस्तान) पाकिस्तान के कब्जे में हैं और दो तिहाई, जम्मू, लद्दाख और कश्मीर घाटी, भारत के पास हैं।

अब बात करते हैं (LAC) के बारे में।  

 LAC की फुल फॉर्म  लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल है
  हिंदी में इसे "वास्तविक नियंत्रण रेखा" कहते हैं।


लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC)

लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल भारत और चीन के बीच एक वास्तविक रेखा है। यह रेखा जम्मू-कश्मीर में भारत अधिकृत क्षेत्र और चीन अधिकृत क्षेत्र अक्साई चीन को अलग करती है। यह रेखा भी LOC की तरह ही एक प्रकार की युद्ध विराम रेखा है।


क्योंकि 1962 के भारत चीन युद्ध के बाद दोनों देशों की सेनाएं जहां तैनात थी, उसे ही वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) मान लिया गया।


यह लद्दाख, कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश से होकर गुजरती है। यह भी एक प्रकार की सीज फायर क्षेत्र ही है। हालांकि चीन और भारत के बीच कभी भी कोई आधिकारिक सीमा नहीं हुई थी, भारत सरकार 1865 की जॉनसन लाइन के समान पश्चिमी क्षेत्र में एक सीमा का दावा करती है, जबकि पीआरसी सरकार 1899 की मैकार्टनी-मैकडोनाल्ड लाइन के समान एक सीमा मानती है।



तो दोस्तों आज हमने आपको इन (LOC और LAC) दो महत्वपूर्ण रेखाओं के बारे में जानकारी दी है। आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं।


धन्यवाद 🙏 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*